रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज शीत लहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम की स्थिति
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
आज का पूर्वानुमान
आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों में भी मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है और स्थिति सामान्य रूप से शुष्क रहने के अनुमान हैं।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।




