रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री साय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करेंगे तथा जल संसाधन विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे।
शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय रात साढ़े ११ बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।




