रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीली दवाएं बेचने के आरोप में प्रशासन की संयुक्त टीम ने ६ दिसंबर को छापेमारी की।
टीआईटी कॉलोनी स्थित राजेश मेडिकल, अशोक मेडिकल, दीपक मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड तथा भागवत मेडिकल स्टोर की जांच की गई। राजेश मेडिकल में कोरेक्स और कोफ-विक्स जैसी नशीली दवाएं बिना पर्ची बिक्री के मिलीं। भागवत मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं का विक्रय रिकॉर्ड एवं डॉक्टर पर्ची अनुपस्थित पाई गई तथा रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।
दोनों स्टोर संचालकों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम १९४० एवं नियम १९४५ के उल्लंघन में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच जारी है।




