सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कमर टूटी है। यहां एक इनामी नक्सली दंपति ने हथियार गिराकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। ये इनामी नक्सली ताड़मेटला कांड, झीरमघाटी हमला, मिनपा हमला, टेकलगुड़ा हमला जैसी बड़ी घटना में शामिल रहे हैं।
सुकमा पुलिस की प्रेस रिलीज में बताया गया कि इनामी नक्सलियों, जयलाल उर्फ़ दिरदो विज्जा और उनकी पत्नी माड़वी गंगी उर्फ विमला ने आज जिला सुकमा पुलिस एवं अल्लूरि सीतारामराजू (AP) पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।
पुलिस के मुताबिक सरेंडर जयलाल उर्फ़ दिरदो विज्जा पर 25 लाख और उनकी पत्नी माड़वी गंगी उर्फ विमला 8 लाख का इनाम घोषित है।
दोनों नक्सली इन घटनाओं में थे शामिल
2010 – ताड़मेटला चिंतागुफ़ा हमले में 76 सैनिक शहीद।
2013 – झीरम घाटी कांग्रेस पार्टी के परिवर्तन यात्रा में हमला
2020 – मिनपा चिंतागुफ़ा हमला (17 सैनिक शहीद)।
2021 – टेकलगुडेम मुठभेड़ (22 जवान शहीद)।
2024 टेकलगुडा कैंप अटैक
2024 धर्माराम कैंप अटैक।
2021 – टेकलगुडेम मुठभेड़ (22 जवान शहीद)।
2024 – टेकलगुडा कैंप अटैक
एवं अन्य घटनाओं के शामिल।
एवं अन्य बड़ी घटनाओं में शामिल हैं।




