रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के समोदा-कुसमुंदा रोड पर सोमवार सुबह बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त होने का इंतजार है।




