दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के मोतीपुर में भाजपा नेता तुलेश सिगौर पर लाइनमैन राजकुमार शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 6 दिसंबर की है जब लाइनमैन ने तुलेश सिगौर का अवैध बिजली कनेक्शन काट दिया था।
आरोप है कि इसके बाद भाजपा नेता ने आपा खो दिया और लाइनमैन के साथ मारपीट की, गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घायल राजकुमार शर्मा की एमएलसी कराई गई है।
पीड़ित लाइनमैन ने अमलेश्वर थाने में शिकायत दी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी राजनीतिक दबाव के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार को बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग-2 संगठन की ओर से कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।




