Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सल प्रभावित बीजापुर में बदलाव की नई बयार: आत्मसमर्पित माओवादियों का कौशल उन्नयन और ज्ञान की ओर अग्रसर कदम

    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बदलाव की नई बयार: आत्मसमर्पित माओवादियों का कौशल उन्नयन और ज्ञान की ओर अग्रसर कदम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 9, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    नक्सल प्रभावित बीजापुर में बदलाव की नई बयार: आत्मसमर्पित माओवादियों का कौशल उन्नयन और ज्ञान की ओर अग्रसर कदम

    आशीष पदमवार. बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मुख्यधारा से दूर रहे माओवादी अब एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुनर्वास और कौशल उन्नयन कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को शिक्षा, तकनीक और रोजगार आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

    जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की पहल पर संचालित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ट्रैक्टर ड्राइविंग, सिलाई, बागवानी, पशुपालन सहित विभिन्न तकनीकी एवं स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से सम्मानित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

    इसी क्रम में मंगलवार को प्रतिभागियों को बीजापुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया। यहां उन्हें पुस्तकों की महत्ता, विश्व ज्ञान, मानचित्र अध्ययन और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियों से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों ने टेलीस्कोप के माध्यम से चाँद, तारे और ग्रहों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर विज्ञान की नई दुनिया का अनुभव किया। इस अध्ययन यात्रा ने आत्मसमर्पित माओवादियों में नई जिज्ञासा, उत्साह और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की ऊर्जा का संचार किया।

    Read Also-  बस्तर रेंज आरक्षक भर्ती 2023-24 का परिणाम हुआ जारी, 1592 अभ्यर्थी हुए चयनित

    कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार साहू और पुनर्वास केंद्र के संचालक गौरव पांडे स्वयं उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि यह पुनर्वास कार्यक्रम न केवल प्रतिभागियों को रोजगार और कौशल प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि वे नए जीवन में मजबूती से स्थापित हो सकें।

    जिला प्रशासन ने पुनर्वास प्रयासों को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए समाज से अपील की है कि मुख्यधारा में लौटने वाले इन व्यक्तियों को सहयोग और प्रोत्साहन दें, ताकि वे सम्मानपूर्वक और सुरक्षित जीवन जी सकें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news cg bijapur news in hindi bijapur news latest bijapur news today bijapur news updates
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.