राजनांदगांव। जिले की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से कलेक्ट्रेट फ्लायओवर के नीचे तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार उनसे अत्यधिक कार्य लिया जा रहा है, एसआईआर जैसे अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं, लेकिन न्यूनतम 26 हजार रुपये वेतनमान, मजदूर का दर्जा और अन्य मांगें लगातार अनसुनी की जा रही हैं।
देशभर में आंगनवाड़ी संगठनों की 10 दिवसीय हड़ताल चल रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन दिवसीय धरना रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।




