रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पूर्व विधायक नवीन मारकंडे को भाजपा मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
![]()
जारी सूची के अनुसार, बस्तर संभाग में यशवंत जैन को प्रभारी तथा हरपाल सिंह भामरा को सह-प्रभारी बनाया गया है। रायपुर संभाग में अखिलेश सोनी प्रभारी और राजीव सिंह सह-प्रभारी होंगे। बिलासपुर संभाग का प्रभार जगदीश रामू रोहरा को तथा सह-प्रभार अभिषेक शुक्ला को दिया गया है। दुर्ग संभाग में जगन्नाथ पाणिग्रही को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरगुजा संभाग का प्रभार अवधेश सिंह चंदेल को सौंपा गया है।
ये नियुक्तियां पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।





