रायपुर। रायपुर नगर निगम ने बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जोन 8 में 18 व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले इन बकायादारों के परिसरों पर निगम की टीम ने ताला लगाकर सीलबंदी की।
नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद आयुक्त ने कहा कि बकाया वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




