रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे बस्तर के jagdalpur के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:10 बजे बस्तर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रायपुर लौटेंगे।
इसके बाद वे दोपहर 2:15 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 3 बजे मुख्यमंत्री 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।




