रायपुर। भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में आज संगठन की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।
बैठक का पहला सत्र भाजपा महामंत्रियों के साथ होगा, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रदेशभर के नेताओं के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सांसद, विधायक और सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में एसआईआर और संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी आगामी कार्यक्रमों और संगठन संरचना को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार करेगी।




