रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने प्राप्त जनशिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 9 क्षेत्र के साडू–उरकुरा विधानसभा मार्ग पर डेकथलान के पास सड़क किनारे स्थित खिसके हुए चेम्बर की मरम्मत की गई।
निर्देश मिलते ही जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर और कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव ने टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण कर जनहित और जनजीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेम्बर को तुरंत व्यवस्थित रूप से ठीक कराया।
नगर निगम रायपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का समाधान कर दिया गया।




