दुर्ग। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए दुर्ग जिले में सभी सरकारी, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। कलेक्टर के आदेश से 13 दिसंबर से नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई, जो 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
आदेश में कहा गया है कि ठंड से विशेषकर छोटे बच्चों एवं हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सुबह की कड़ाकी ठंड में बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
दो पाली वाले स्कूलों में पहली पाली (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं) सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक तथा शनिवार दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाएं) सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:00 से शाम 4:45 बजे तक तथा शनिवार सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक रहेगी।
एकल पाली वाले स्कूल सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक तथा शनिवार सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन करने तथा खराब मौसम में परिवहन, उपस्थिति एवं सुरक्षा की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।4.4sFast




