रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नए मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण शनिवार को दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में निर्मित नए छात्रावास तथा क्लीनिकल फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी यूनिट का भी लोकार्पण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रेडियो डायग्नोसिस विभाग की कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर चिकित्सकों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में दोनों मुख्य प्रवेश द्वार एक-दूसरे के काफी समीप स्थित हैं। वर्ष 2023 में कॉलेज की डायमंड जुबली के अवसर पर नए गेट का निर्माण पूर्ण हो जाना था, लेकिन यह कार्य लगभग दो वर्ष की देरी से पूरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान प्रवेश द्वार से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, हालांकि अब तक किसी प्रकार की दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है।




