रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया है। जिसके बाद ‘विजन 2047’ पर विशेष चर्चा हो रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चर्चा में कहा कि ‘विजन 2047’ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने वाला है। सभी से सुझाव लेकर ‘विजन 2047’ तैयार किया गया है। एक लाख लोगों की सलाह विजन में शामिल है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है, जिसकी आबादी युवा है। विपक्ष विजन 2047 पर सवाल उठाने का काम करता है। आगे बढ़ने के लक्ष्य के लिए विजन होना आवश्यक है। आज देश की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत की अर्थव्यवस्था 2047 में 64 ट्रिलियन डॉलर होगी। आज जो पीढ़ी है उसके पास विकास का बड़ा अवसर होगा।




