रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। भीषण सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं, इनमें 5 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि, घने कोहरे की वजह से बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस ट्रेलर से जा टकराई। घटना बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे के दर्री पारा के पास सुबह 5:30 की है। हादसे के वक्त 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस ड्राइवर का दोनों पैर फ्रैक्चर हुआ है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि घटना को कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स भेज दिया गया है। ड्राइवर के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए है। 1 यात्री के कमर में चोट पहुंची है।




