रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में राशन कार्ड का मुद्दा गुंजा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में मंत्री दयालदास बघेल को घेरते हुए कहा, भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। ए पी एल राशन कार्ड को बीपीएल कार्ड में बदला गया।
बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने सवाल किया कि क्या एपीएल से बीपीएल कार्ड डिलीट कर बनाया गया है? इस मामले में एफआईआर भी सरकार की तरफ से किया गया है। जवाब में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड में परिवर्तन नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 19 राशन कार्ड में गड़बड़ियों की बात सामने आई थी। 4 राशन कार्ड को लेकर जांच में पाया गया कि जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर की अनुशंसा पर कार्रवाई हुई है।
सुशांत शुक्ला के इस मामले में एफआईआर होने की बात कही। साथ ही मंत्री पर गलत जानकारी देने की बात कही। अजय चंद्राकर ने कहा कि इस मामले पर गंभीरता से चर्चा होना चाहिए। कल इस पर आधे घंटे की चर्चा रखा जाना चाहिए। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, यह गंभीर मामला है। इसकी विधानसभा कमिटी या हाई पॉवर कमिटी से जांच करना चाहिए।
भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा, आपने सभी बातों को इनकार कर दिया और अंतिम में अपने कहा जांच करवाएंगे। जो अधिकारी आपसे गलत जवाब दिलवाया जा रहा है। विधानसभा में गलत जानकारी देने वालों पर कार्यवाही किया जाना चाहिए।




