बिलासपुर। जिले में स्थित कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क की 22 साल की बाघिन रागिनी की मौत हो गई है। रागिनी वर्ष 2018 में रायपुर के नंदन वन जंगल सफारी से एक्सचेंज के तहत कानन पेंडारी लाई गई थी । रागिनी को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से रेस्क्यू किया गया था।
जू प्रशासन के अनुसार, जब रागिनी को 11 अगस्त 2018 को नंदन वन जंगल सफारी, रायपुर से कानन पेंडारी लाया गया था, तब जांच में सामने आया कि उसके के-नाइन दांत नहीं थे। वह उम्रदराज हो चुकी थी और पिछले सात वर्षों से पार्क के अस्पताल परिसर के केज में रखी गई थी।
बाघ आकाश और शेर भीम ने तोड़ा था दम
इससे पहले कानन पेंडारी जू के एक बाघ और शेर की मौत हुई थी। 5 मार्च, 2025 को शेर भीम की मौत हुई थी। वहीं 21 अप्रैल, 2025 में बाघ आकाश की तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी।




