सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला सुकमा की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
18 दिसंबर 2025 की सुबह से डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और ऑपरेशन जारी है।




