जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक तीर्थयात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्ग से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए 30 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही बस सुबह करीब 5-6 बजे तारागांव के पास पहुंची थी। चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई।
सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




