नारायणपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान सोनपुर थाना क्षेत्र के होरादी कैंप में पदस्थ था। एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है तथा मामले की जांच की जा रही है।
मृतक जवान का नाम सचिन कुमार है तथा वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। वह नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी बीएसएफ कैंप में तैनात था। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बीएसएफ के साथी जवानों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




