रायपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने जांजगीर-चांपा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जांजगीर जाएंगे और वहां पर कार्यक्रम के बाद रायपुर वापस आकर यहां से मप्र जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
जनादेश परब में जनता के सामने छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री नड्डा इंडिगो की नियमित फ्लाइट से दिल्ली से 12.15 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से जांजगीर जाएंगे। वहां पर 1.30 से 3 बजे तक जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को 4 बजे रायपुर आएंगे और यहां से 4.15 बजे विशेष विमान से मध्यप्रदेश जाएंगे।




