रायपुर, 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गरियाबंद और कांकेर के पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है.
आदेश के अनुसार, कांकेर की एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला को पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गरियाबंद के एसपी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है।
आईपीएस वेदव्रत सिरमौर, जो महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर पर प्रतिनियुक्ति पर थे, को पर्यटन विभाग से सेवाएं वापस लेकर गरियाबंद एसपी बनाया गया है।
ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हैं।




