रायपुर, 23 दिसंबर 2025। प्रदेशभर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं राहुल देव शर्मा को रायपुर ग्रामीण का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हैं।




