कांकेर। जिले के बड़े आमाबेडा में सामने आए धर्मांतरण को लेकर तनाव के बीच ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन दिया है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। अजय भसीन ने बताया कि कांकेर की घटना के बाद व्यापारी समाज को लेकर भी माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसे देखते हुए चैंबर ने बैठक बुलाकर निर्णय लिया कि छत्तीसगढ़ की शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए सर्व समाज द्वारा किए गए बंद के आह्वान का समर्थन किया जाएगा।
अजय भसीन ने कहा छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है, और यहां किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा। सर्व समाज ने प्रदेश में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है और व्यापारी समाज ने भी संकल्प लिया है कि माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा… 24 दिसंबर के दिन चैंबर ने प्रदेशभर में दुकानें बंद रखने की अपील की है
सब्जी मंडियां भी बंद रहेंगीट्रांसपोर्ट चैंबर ने भी बंद का समर्थन दिया है, जिससे वाहनों का संचालन प्रभावित होगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रदेश के सभी व्यापारियों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने की अपील की है।.




