Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दिलदारनगर में पटना जाने वाली ट्रेन से भारी मात्रा में शराब जब्त, आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 22971 से बरामद की लावारिस शराब, क्यूआर कोड से जांच की उम्मीद

    दिलदारनगर में पटना जाने वाली ट्रेन से भारी मात्रा में शराब जब्त, आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 22971 से बरामद की लावारिस शराब, क्यूआर कोड से जांच की उम्मीद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 24, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    चंदौली। ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बावजूद यह अवैध गतिविधि जारी है। दानापुर मंडल के दिलदारनगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने साप्ताहिक ट्रेन संख्या 22971 को रोककर भारी मात्रा में शराब बरामद की।

    आरपीएफ को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन में शराब की खेप ले जाई जा रही है। इसके आधार पर ट्रेन को विशेष रूप से दिलदारनगर स्टेशन पर रोका गया। यह ट्रेन मंगलवार देर रात 10:48 बजे डीडीयू जंक्शन से पटना के लिए रवाना हुई थी और इसका अगला ठहराव पटना में था। सवाल उठता है कि शराब ट्रेन में कहां से चढ़ाई गई।

    रात 11:42 बजे ट्रेन संख्या 22971 डाउन को स्टेशन पर रोककर तलाशी ली गई। जांच में जनरेटर कार के नीचे तथा स्लीपर कोच के शौचालय में भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 18,000 रुपये है। आशंका है कि तस्कर बिहार में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोककर शराब उतारने की योजना बना रहे थे। हालांकि शराब लावारिस हालत में मिली और कोई तस्कर पकड़ा नहीं गया। बरामद शराब को बाद में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया।

    बरामद बोतलों पर क्यूआर कोड लगे स्टिकर चस्पां थे। इन कोड्स को स्कैन करने से शराब की उत्पत्ति तथा तस्करी नेटवर्क की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जांच अधिकारियों द्वारा इनका उपयोग कर तस्करों तक पहुंचने की संभावना है।

    इस मामले में अधिकारियों ने बयान देने से परहेज किया। दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीएससी से संपर्क करने पर उन्होंने केवल जांच जारी होने की बात कही तथा शराब के स्रोत पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.