Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कचना दूध डेरी में शराब के बाद विवाद, कर्मचारी की हत्या CCTV में कैद, वीडियो वायरल

    कचना दूध डेरी में शराब के बाद विवाद, कर्मचारी की हत्या CCTV में कैद, वीडियो वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 24, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read

    रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना इलाके में स्थित एक दूध डेरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच शराब पीने के बाद हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में आरोपी सन्नी साहू ने अपने ही साथी दुर्गेश धृतलहरे की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी वारदात डेरी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सबूत मिले हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे कचना स्थित साहू दूध डेरी के संचालक थाने पहुंचे और बताया कि डेरी में काम करने वाले दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे वहां मौजूद नहीं हैं। जिस कमरे में दोनों रहते थे, वहां फर्श पर खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

    मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने डेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों कर्मचारियों के बीच झगड़ा होते हुए साफ दिखाई दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान दुर्गेश धृतलहरे बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी सन्नी साहू उसे एक ऑटो में डालकर डेरी से बाहर ले जाता नजर आया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में सन्नी साहू को मेकाहारा अस्पताल में पाया गया, जहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी के अनुसार, झगड़े के दौरान उसने लोहे की रॉड और डेरी में रखे चाकू से दुर्गेश के गले और गाल पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह दुर्गेश को डेरी में मौजूद ई-रिक्शा से मेकाहारा अस्पताल ले जाने निकला, लेकिन रास्ते में ई-रिक्शा खराब हो गया। इसके बाद उसने एम्बुलेंस बुलवाई और दुर्गेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना की वजह पुराना विवाद था। बताया गया कि देर शाम दोनों डेरी के ई-रिक्शा से शराब भट्टी गए थे। इसी दौरान ई-रिक्शा से ट्रैफिक जाम होने की बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। यही विवाद देर रात डेरी में शराब पीने के दौरान फिर उभर आया और गुस्से में आकर सन्नी साहू ने जानलेवा हमला कर दिया।

    पुलिस के अनुसार आरोपी सन्नी साहू खम्हारडीह क्षेत्र का निवासी है और डेरी में दूध बांटने का काम करता था। वहीं मृतक दुर्गेश धृतलहरे परसवानी, खरोरा का निवासी था और डेरी में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। दोनों लंबे समय से डेरी परिसर में ही रह रहे थे। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.