अम्बिकापुर। शहर की शिक्षिका विभा चौबे ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के हॉट सीट पर बैठकर अपनी ज्ञान और योग्यता का परिचय दिया। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए इस प्रसिद्ध टीवी शो में विभा चौबे ने 12.5 लाख रुपये की राशि जीतकर सफलता प्राप्त की।
विभा चौबे दरिमा शासकीय स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। अपनी पढ़ाई और अनुभव के आधार पर उन्होंने खेल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की तथा सही उत्तर देकर उच्च राशि जीती।
विभा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि पूरे अम्बिकापुर शहर के लिए गौरव की बात है। केबीसी का यह एपिसोड 31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रसारित होगा, जिसमें दर्शक अम्बिकापुर की इस शिक्षिका के ज्ञान और साहस को देख सकेंगे।




