अंबिकापुर। सीतापुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
एक दिन पूर्व प्राप्त आवेदन के आधार पर सीतापुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में लिया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।




