रायपुर। नक्सलियों के सरेंडर एवं पुनर्वास नीति के तहत गृह मंत्रालय अंतिम तिथि निर्धारित कर सकता है। अनुमान है कि जनवरी 2026 तक सरेंडर की अंतिम तिथि हो सकती है। गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देश से सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य घोषित किया है।
दूसरी ओर, ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सली कमांडर गणेश उईके सहित छह नक्सलियों के मारे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। उसी जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने दो IED बरामद कर मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया। और नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका में ऑपरेशन जारी है। इसकी मॉनिटरिंग ओडिशा पुलिस के डीआईजी ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह कर रहे हैं।




