रायपुर। भारतीय योग संस्थान को योग के प्रचार-प्रसार एवं विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए प्रधानमंत्री पुरस्कार के सम्मान में राम मंदिर, रायपुर में विशेष योग कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए यौगिक जीवन को उत्कृष्ट जीवन शैली बताया तथा सभी को योग से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में लगभग 500 योग प्रेमियों ने भाग लिया तथा विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ योग नृत्य, सुंदर आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की प्रस्तुति दी। महिला शक्ति पर आधारित सुंदर दंड चालन नृत्य सेल्स टैक्स योग केंद्र की महिलाओं द्वारा तथा एक आकर्षक योग नृत्य बूढ़ा तलब योग केंद्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। समापन में राष्ट्रगान के पश्चात रामकृष्ण धुन पर सभी साधकों ने झूमकर अपनी भक्ति भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जोन प्रमुखों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, इसके बाद सरस्वती ऑक्सी जोन योग केंद्र द्वारा महिला शक्ति गीत पर सूक्ष्म क्रिया का अभ्यास कराया गया। यौगिक अभ्यास सुदेशना मैने, वंदना आहूजा, सरिता गोयल, गीतांजली बाग, परमजीत कौर तथा रंजना श्रीवास्तव द्वारा कराया गया तथा उन्होंने प्रेरणादायी उद्बोधन भी दिया। प्रसाद वितरण का कार्य हितवाद प्रेस एवं अवंती विहार योग केंद्रों ने संभाला।
आसन प्रदर्शन में संगीता गुप्ता, संगीता सिंह, तनुश्री एवं मीना लूनिया का योगदान रहा जबकि मंच संचालन किरण प्रसाद एवं ममता रथ ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभा शर्मा, कंवलजीत, अनु शर्मा, गायत्री अग्रवाल, सपना शादीजा, लता चौधरी, विनोद अग्रवाल, के आर साहू, मुकेश सोनी, राजेश अग्रवाल, राजेश डागा, जयंती चंद्रा, लक्ष्मी जेठानी, प्रदीप नशीन, संदीप एवं लोकेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




