आशीष पदमवार
बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत एफओबी कोप्पागुड़ा से 199 वाहिनी केरिपु की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान पीड़िया कैम्प से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर डिमाइनिंग कार्य के समय निर्माणाधीन सड़क से 50 मीटर दूर माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किए गए।
सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए केरिपु 199 वाहिनी की बीडीडी टीम की सहायता से दोनों आईईडी को सुरक्षित रूप से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद आईईडी में एक टिफिन तथा एक बीयर की बोतल में लगाया गया था। दोनों ही आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से संचालित थे।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बीजापुर पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति एवं विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।




