Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    September 20, 2026

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    September 20, 2026

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं
    • कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तरपोंगी टोल प्लाजा के पास चाकूबाजी, दो ट्रक चालक गंभीर घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

    तरपोंगी टोल प्लाजा के पास चाकूबाजी, दो ट्रक चालक गंभीर घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    धरसीवां। रायपुर-बिलासपुर सिक्स लेन पर स्थित तरपोंगी टोल प्लाजा के समीप शनिवार तड़के एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाय पीने के लिए रुके दो ट्रक चालकों पर असामाजिक तत्वों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे दोनों ट्रक चालक टोल प्लाजा के पास एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रंगदारी के तौर पर पैसे मांगने लगे। जब चालकों ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरों की जानकारी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    इस घटना के बाद तरपोंगी टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी सवाल उठ रहा है कि घटना के समय टोल प्लाजा कर्मियों या सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई और घायलों की समय पर मदद कैसे नहीं हो सकी। टोल प्लाजा के आसपास असामाजिक तत्वों की सक्रियता ने हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद

    संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

    मोवा से किडनैपिंग, कुम्हारी टोल पर लूट और भिलाई में पिटाई; पुलिस जांच में जुटी

    गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने किया हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा पर केस दर्ज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.