Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायगढ़ में शिक्षिका के घर चोरी, ताला तोड़कर करीब 2 लाख के जेवरात ले गए चोर

    रायगढ़ में शिक्षिका के घर चोरी, ताला तोड़कर करीब 2 लाख के जेवरात ले गए चोर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चोरी की एक घटना ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रामभांठा जवाहर नगर निवासी आशा भगत (34), जो गेरवानी हाई स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं, के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को आशा भगत अपनी मां पार्वती के साथ जशपुर गई थीं। इसी दौरान बगल में किराए से रहने वाले अनिल कुजूर और उनका परिवार भी 26 दिसंबर को घर छोड़कर बगीचा चले गए थे। जब पार्वती भगत जशपुर से वापस लौटीं, तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया।

    घर के अंदर जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखा सोने का हार, चांदी की पायल, झुमके, स्मार्ट वॉच सहित करीब दो लाख रुपये के जेवरात गायब थे। आसपास खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। साथ ही, बगल में रहने वाले अनिल कुजूर के घर का ताला भी टूटा हुआ पाया गया, जिससे एक ही आरोपी या आरोपियों द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

    घटना की जानकारी मिलते ही आशा भगत ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 बीएनएस और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, पड़ोसियों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पीड़िता आशा भगत ने बताया कि चोरी गए जेवरात उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। घटना के बाद परिवार भय के माहौल में है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.