रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS)प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में 31 दिसंबर को होने वाले हिन्दू सम्मेलन/संगम में शिरकत करेंगे। वे 30,31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और युवाओं से संवाद भी करेंगे। हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि गुरुदेव राष्ट्रीय संत असंग देव होंगे।




