बिलासपुर। बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा और उन्हें ढोंगी बताया।
भूपेश बघेल ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा उन्हें जैसे चाहें वैसे छत्तीसगढ़ ला सकते हैं, लेकिन बाबा को चंदा लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि एक लोटा जल से ही समाधान संभव है, तो फिर चंदा क्यों लिया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर भी पलटवार किया। भूपेश बघेल ने कहा कि क्या उन्होंने सनातन धर्म का ठेका ले रखा है। यदि ऐसा है तो यह बताया जाए कि इसके लिए टेंडर कब और कहां हुआ।




