Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हनुमंत कथा के बाद बयानबाजी तेज, महंत राजू दास का भूपेश बघेल पर तीखा हमला

    हनुमंत कथा के बाद बयानबाजी तेज, महंत राजू दास का भूपेश बघेल पर तीखा हमला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 29, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। जयंती स्टेडियम दुर्ग में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का समापन हो चुका है, लेकिन आयोजन के बाद उपजे सियासी और वैचारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बीच हुई बयानबाजी के बाद अब अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।

    महंत राजू दास ने भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके परिवार में भले ही पांच संत हुए हों, लेकिन रावण भी एक संत का ही पुत्र था। उन्होंने कहा कि रावण प्रकांड विद्वान, ब्राह्मण और शिवभक्त था, लेकिन सनातन संस्कृति को मिटाने का प्रयास करने के कारण उसका अंत हुआ। इसी संदर्भ में उन्होंने भूपेश बघेल की तुलना रावण से करते हुए उन्हें सनातन विरोधी बताया।

    महंत राजू दास ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल कहीं न कहीं ईसाई मिशनरियों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि पहले धर्मांतरण का कार्य बड़े स्तर पर होता था, लेकिन अब वह कम हो रहा है, इसी वजह से बाबा बागेश्वर और कथावाचक प्रदीप मिश्रा जैसे संत उन्हें खटकते हैं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों को भाजपा का एजेंट बताना अनुचित है, खासकर तब जब कांग्रेस खुद को महात्मा गांधी की पार्टी बताती है।

    उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी और संतों द्वारा समाज का कल्याण करना किसी भी राजनीतिक दल का विरोध नहीं है। सभी पीड़ित और परेशान लोग बाबा बागेश्वर के दरबार में आते हैं और संतों के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। ऐसे में संतों का अपमान करना लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान है।

    महंत राजू दास ने कहा कि भूपेश बघेल एक ओर अपने परिवार में संतों की बात करते हैं, लेकिन उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली सनातन संस्कृति के विरोध में नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे छत्तीसगढ़ में सनातन चेतना को जागृत करने वाले संतों को पसंद नहीं करते और ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

    महंत राजू दास ने यह भी कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, इसी तरह की सोच और बयानबाजी के कारण कांग्रेस का जनाधार कमजोर होता जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.