दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के तीसरे दिन एक युवती ने कलाई की नस काटने की कोशिश की। समय रहते उपस्थित लोगों ने उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि पंडित शास्त्री से नहीं मिल पाने के कारण युवती ने यह कदम उठाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना पर भक्तों से अपील की कि ऐसे गलत कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक अर्जी के माध्यम से सभी की अर्जियां हनुमान जी तक पहुंचा दी जाएंगी।
गौरतलब है कि दो दिन पहले घटी इस घटना की जानकारी दुर्ग पुलिस को नहीं मिली थी।




