हैदराबाद। तेलंगाना में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, बटालियन-01 के इंचार्ज बारसे देवा के नेतृत्व में करीब 40 नक्सली समर्पण के लिए तेलंगाना पहुंचे हैं। ये नक्सली नेशनल पार्क क्षेत्र से निकलकर मुलुगू जिले के जंगलों में पहुंचे और वहां तेलंगाना पुलिस से संपर्क किया।
सूत्रों का दावा है कि बारसे देवा सहित 14 नक्सलियों को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष पेश किया जाएगा। यदि यह समर्पण आधिकारिक रूप से पुष्ट होता है, तो इसे नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाएगा।
फिलहाल तेलंगाना पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है।




