रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विज्ञापन एजेंसी के संचालक रंजन पुरोहित ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला मेडिकोज हॉस्पिटल के पीछे स्थित उनके निवास का बताया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। उल्लेखनीय है कि, 9 जनवरी 2025 को रंजन पुरोहित पर उनके घर के पास जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना और वर्तमान आत्महत्या के बीच किसी संबंध की जांच भी पुलिस कर रही है।




