कांकेर। जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों द्वारा नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। जिले के 38 सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की थी, जिसमें कई शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए।
विभाग ने सभी अतिशेष शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जनवरी तक जिले के 38 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। इनमें 29 महिला शिक्षिका और 9 पुरुष शिक्षक है।






