रायपुर।आम आदमी पार्टी आज से छत्तीसगढ़ में ब्लॉक स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के 20,363 गांवों और 11,664 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। अभियान का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता से सीधे जुड़ना है।
उत्तम जायसवाल का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सह-प्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं के जरिए यात्रा को गांव-गांव तक ले जाने की रणनीति तैयार की गई है।
उत्तम जायसवाल का कहना है कि संसाधन सीमित हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की तैयारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उनका दावा है कि यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी एक नए रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने नजर आएगी।




