रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने कजाकिस्तान की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक महिला का आठ माह पूर्व वी जा एक्सपायर हो गया है। दूसरी महिला के पास पासपोर्ट नहीं है। दोनों महिलाओं से आईपीएस, सीएसपी तथा आईबी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। दोनों महिलाओं की पुलिस ने गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि नहीं की है। महिलाओं से पूछताछ तथा पड़ताल करने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सूत्रों के मुताबिक, एक महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, जिसकी आठ माह पूर्व वीज अवधि समाप्त हो गई है। वीजा एक्सटेंशन के लिए महिला द्वारा किसी तरह की प्रोसेस नहीं कराए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। साथ ही महिला ने इस संबंध में डीएसबी को भी जानकारी नहीं दी है। एक अन्य महिला के पास पासपोर्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उक्त महिला ने पुलिस को अपना पासपोर्ट किसी दूसरी जगह होने की जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही महिला ने पुलिस को वाट्सएप के माध्यम से अपना पासपोर्ट मंगाकर दिखाने की बात कही।




