सूरजपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित कुमली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद अब वन विभाग सख्त हो गया है। वन विभाग ने राज्य के सभी रेस्ट हाउसों में CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिए है।
साथ कहा गया कि भविष्य में इस तरह घटना होने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सूरजपुर के कुमली रेस्ट हाऊस का मामला सामने आने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे। कुर्सियां लगाई गई थी। इसकी अनुमति फॉरेस्टर ने दी थी। इसके बाद ही डांस प्रोग्राम कराया गया था। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।





