कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक और किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है। धान खरीदी में विलंब के कारण किसान ने जहर सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। बैसाखू मरकाम नमक किसान को गंभीर अवस्था में हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार झांझ गांव निवासी वैशाखू मरकाम ने हरदी बाजार तहसील के सामने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बता दें एक दिन पहले धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोरबा सांसद ने किसानों की दशा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, किसान घर में पड़ा रहा धान पर नहीं बेच पाया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है।




