रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में DG कॉन्फ्रेंस समेत कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सीएम के साथ आज 11 बजे पहली समीक्षा बैठक होगी।
इसके बाद सीएम साय पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं 3:30 कुंभकार समाज के महाअधिवेशन युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम 5.15 बजे वापस सीएम हाउस लौट जाएंगे।




