कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 52 वर्षीय अधेड़ ने घर में अकेले देख जबरदस्ती रेप किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को घटना के वक्त नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। सुबह करीब 10-11 बजे के बीच ग्राम पीवी 59 निवासी विकास बाईन (उम्र 52 वर्ष) वहां पहुंचा और पानी मांगा।
जब लड़की पानी देने आई, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी विकास बाईन को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




