Chimney collapse in mungeli steel plant : मुंगेली जिले के सरगांव स्थित रामबोड़ के कुसुम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे के मामले में जांच तेज करने के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जिले के एसपी भोजराम पटेल ने हादसे की विस्तृत जांच के लिए छह सदस्यीय टीम बनाई है। इस टीम का पर्यवेक्षण डीएसपी नवनीत पाटिल करेंगे, जबकि टीम के प्रभारी टीआई संतोष शर्मा होंगे। टीम को इस मामले की जांच पूरी करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।
Read Also- शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, यहां 15 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन
Chimney collapse in mungeli steel plant : जांच टीम को अन्य सभी कार्यों से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वे केवल इस हादसे की जांच पर फोकस कर सकें। अधिकारियों ने कहा कि जांच का उद्देश्य सभी पहलुओं से विस्तृत और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है।
Read Also- सुरक्षाबलों एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, पांच किलो का IED बरामद कर किया नष्ट
Chimney collapse in mungeli steel plant : यह हादसा कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में हुआ, जहां 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आकर दब गए थे। घटनास्थल से एक मजदूर, मनोज कुमार धृतलहरे, को रेस्क्यू कर बिलासपुर के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भारी साइलो को हटाने के बाद मलबे में दबे तीन शवों को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान इंजीनियर जयंत साहू (बिलासपुर), मजदूर अवधेश कश्यप (जांजगीर-चांपा) और प्रकाश यादव (बलौदाबाजार) के रूप में की गई है।




