Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    August 2, 2026

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम
    • नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—
    • Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें
    • दिल्ली में होगी मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
    • धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में कार का कांच तोड़कर उठाईगिरी का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने रांची से 6 आरोपी को किया गिरफ्तार

    रायपुर में कार का कांच तोड़कर उठाईगिरी का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने रांची से 6 आरोपी को किया गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 18, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के त्रिची से जुड़े 6 आरोपियों को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खड़ी कारों का शीशा तोड़कर बैग और कीमती सामान चोरी करने में सक्रिय था।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देते थे। रायपुर के गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में 12 जनवरी को कार का कांच तोड़कर चोरी की दो घटनाएं सामने आई थीं। शिकायत दर्ज होने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच शुरू की।

    पुलिस टीमों ने हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया। जांच में पता चला कि आरोपी वारदात के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के जरिए लगातार स्थान बदलते थे। इसी आधार पर पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, संबलपुर, टाटा और रांची रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमें झारखंड भेजी गईं, जहां रांची के धुर्वाडैम इलाके से सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर में हुई दोनों चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और दिल्ली में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं कर चुका है। गिरोह को ‘रामजी नगर गिरोह’ के नाम से भी जाना जाता है और इसके सदस्य तमिलनाडु के तिरुच्चिरापल्ली के निवासी हैं।

    आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैब, 25 हजार रुपये नकद, दो सोने के सिक्के और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। चोरी के एक लैपटॉप को आरोपियों ने गरियाबंद में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने छह घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है और अन्य राज्यों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मंगाई जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तीन मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा—

    धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

    भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.